फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scorpio uncontrolled crushing the student's death

अनियंत्रित स्कार्पियो से कुचलकर छात्र की मौत

Mon, 04 May 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 04 May 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Scorpio uncontrolled crushing the student's death
अलग-अलग थाना क्षेत्र के तीन स्थानों पर बीते चौबीस घंटे के भीतर हुए तीन सड़क दुर्घटनाओं में जहां अनियंत्रित स्कार्पियो से कुचलकर कक्षा सात के छात्र की मौत हो गई। वहीं दो युवक और दो किशोर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकरोआं गांव निवासी आकाश (13) पुत्र अच्छेलाल रविवार की दोपहर साइकल से कहीं जा रहा था। गांव के मुख्य मार्ग पर वह अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आ गया। घटना के बाद स्कार्पियो सवार फरार हो गए। मौके पर जुटे लोग जब तक बच्चे को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते उसकी मौत हो गई। मृतक आकाश सातवीं कक्षा का छात्र था। वह तीन भाई और एक बहन में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन


 दूसरी घटना रविवार की सुबह फूलपुर कोतवाली के जगदीशपुर गांव के पास घटित हुई। जहां अनियंत्रित आटो रिक्शा के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में अमित (20) पुत्र अमरनाथ, अरुण (22) पुत्र स्व. सुभाष चंद्र गंभीरपुर थाना क्षेत्र के महगूपुर गांव के निवासी हैं। दोनों एक बाइक पर सवार होकर रविवार की सुबह पालीटेक्निक की परीक्षा देने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में दूसरी घटना शनिवार की रात फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कैफी आजमी रोड पर जौमा गांव के पास घटित हुई। जहां अनियंत्रित आटोरिक्शा के टक्कर से बाइक सवार दो किशोर घायल हो गए। घायलों में रवि (15) पुत्र इंद्रजीत, प्रिंस (12)  पुत्र सभाजीत शामिल हैं। दोनों एक ही बाइक से बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed