{"_id":"239d9eec8ac2e5b676959ae27ffcc7be","slug":"scorpio-uncontrolled-crushing-the-student-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित स्कार्पियो से कुचलकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित स्कार्पियो से कुचलकर छात्र की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 04 May 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्र के तीन स्थानों पर बीते चौबीस घंटे के भीतर हुए तीन सड़क दुर्घटनाओं में जहां अनियंत्रित स्कार्पियो से कुचलकर कक्षा सात के छात्र की मौत हो गई। वहीं दो युवक और दो किशोर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकरोआं गांव निवासी आकाश (13) पुत्र अच्छेलाल रविवार की दोपहर साइकल से कहीं जा रहा था। गांव के मुख्य मार्ग पर वह अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आ गया। घटना के बाद स्कार्पियो सवार फरार हो गए। मौके पर जुटे लोग जब तक बच्चे को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते उसकी मौत हो गई। मृतक आकाश सातवीं कक्षा का छात्र था। वह तीन भाई और एक बहन में तीसरे नंबर पर था।
दूसरी घटना रविवार की सुबह फूलपुर कोतवाली के जगदीशपुर गांव के पास घटित हुई। जहां अनियंत्रित आटो रिक्शा के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में अमित (20) पुत्र अमरनाथ, अरुण (22) पुत्र स्व. सुभाष चंद्र गंभीरपुर थाना क्षेत्र के महगूपुर गांव के निवासी हैं। दोनों एक बाइक पर सवार होकर रविवार की सुबह पालीटेक्निक की परीक्षा देने जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी क्रम में दूसरी घटना शनिवार की रात फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कैफी आजमी रोड पर जौमा गांव के पास घटित हुई। जहां अनियंत्रित आटोरिक्शा के टक्कर से बाइक सवार दो किशोर घायल हो गए। घायलों में रवि (15) पुत्र इंद्रजीत, प्रिंस (12) पुत्र सभाजीत शामिल हैं। दोनों एक ही बाइक से बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए।