{"_id":"65cbb1650edbd6645b015d53","slug":"scorpio-rammed-into-a-trolley-laden-with-rebar-one-dead-another-injured-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-111261-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सरिया लदी ट्राली में घुसी स्कार्पियो, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सरिया लदी ट्राली में घुसी स्कार्पियो, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सर्विस लेन पर सोमवार की रात साढ़े नौ बजे सरिया लदी ट्राली में स्कार्पियो पीछे से घुस गई। इस हादसे में स्कार्पियो चालक की मौत हो गई तो साथ बैठा युवक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल हो इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के वजीराबाद निवासी मनोज यादव (26) पुत्र अच्छेलाल यादव सोमवार की रात अपने साथी राधेध्याम यादव 27निवासी अतराईपुर के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने अहरौला के फरीदपुर अपनी स्कार्पियो से जा रहा था। मनोज खुद गाड़ी चला रहा था। अभी स्कार्पियो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन पर निजामपुर गांव के समीप पहुंचा था कि तेज स्पीड के चलते आगे चल रहे सरिया लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया।
स्कार्पियो सवार दोनों दोस्तो के शरीर में सरिया घुस गई। सूचना पर पुलिस पहुंची किसी तरह दोनों को क्षतिग्रस्त हुई स्कार्पियों से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मनोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं राधेश्याम को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। ट्रैक्टर-ट्राली व स्कार्पियों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। ट्रैक्टर-ट्राली पर ओवरलोड सरिया लदी हुई थी।