फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scorpio fell into the river by breaking the railing of the bridge

पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी स्कॉर्पियो

Sat, 15 Oct 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Scorpio fell into the river by breaking the railing of the bridge
पवई। पवई थाना क्षेत्र के पुल पर ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में एक स्कॉर्पियो पुल की रेलिंग तोड़कर कुंवर नदी में गिर गई। वहीं एक बाइक भी नदी गिर गई। इस दुर्घटना में कुल तीन लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार की शाम करीब 4.30 बजे हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अंबेडकर नगर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के असरापुर गांव निवासी मुक्तेश्वर पुत्र ओमप्रकाश व योगेंद्र वर्मा पुत्र संतराम वर्मा स्कॉर्पियों से जलालपुर की तरफ से शाहगंज जा रहे थे। शाम करीब 4.30 बजे वह पुलसराय बाजार में पहुंचे ही थे कि ट्रक को ओवर टेक करते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और कुंवर नदी में बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गाड़ी नदी में गिर गई। वहीं धक्का लगने से बाइक सवार चंद्रभान विश्वकर्मा पुत्र रामलाल विश्वकर्मा निवासी अक्खीपुर जनपद शाहगंज भी बाइक समेत नदी में गिर गया। संयोग ठीक रहा कि नदी में गिरे तीनों लोगों का मामूली चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed