फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Schools will reach the homes of disabled children, know how?

Azamgarh News: दिव्यांग बच्चोंं के घर तक पहुंचेंगी पाठशाला, जानिए कैसे?

Fri, 24 Nov 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Schools will reach the homes of disabled children, know how?
जिले में स्कूल जाने से वंचित गंभीर दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। उनके घर को ही पाठशाला बनाया जाएगा। स्पेशल एजुकेटर उन्हें पढ़ाने के लिए घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

ऐसे 8774 बच्चों को चिन्हित कर होम बेस्ड एजुकेशन दी जाएगी। बच्चों को पढ़ाई से संबंधित किट का वितरण कर दिया गया है। शासन दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने पर पूरा जोर दे रहा है। ऐसे बच्चों को शिक्षित करने के लिए समेकित शिक्षा अभियान चल रहा है। दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने के लिए स्टाईपेंड, एस्कार्ट योजना, उपकरण वितरण सहित कई अन्य योजनाएं पहले से ही चलाई जा रही हैं। इसके बाद भी तमाम ऐसे बच्चे हैं जो गंभीर रूप से दिव्यांग होने के कारण स्कूल आने-जाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत लर्निंग मेटेरियल एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री की एक किट चिन्हित बच्चों को उपलब्ध कराई गई है। इस किट के माध्यम से स्पेशल एजुकेटर्स घर पर जाकर बच्चों को शिक्षित करेंगे। जिले में 59 विशेष प्रशिक्षक व एक फिजियोथेरेपिस्ट लगाए गए हैं। प्रत्येक ब्लाॅकों में तीन विशेष प्रशिक्षक को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जेम पोर्टल से होगी खरीदारी



बहु दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने के लिए शिक्षण सामग्री और स्टेशनरी सामग्री की खरीदारी जेम पोर्टल के माध्यम से होगी। इसके लिए शासन ने एक समिति का गठन किया है। इसमें बीएसए को अध्यक्ष बनाया गया है। सहायक वित्त लेखाधिकारी को सदस्य, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा को सदस्य सचिव, जिला समन्वयक एमआईएस को सदस्य नियुक्त किया गया है।



बच्चों को मिलेगी यह सामग्री



गंभीर रूप से बहु दिव्यांग बच्चों को होम बेस्ड शिक्षा के लिए दर्जनों सामग्रियां मिलेंगी। इसमें वुडेन प्लास्टिक के विभिन्न मॉडल, अंग्रेजी व हिंदी में अल्फाबेटिक, नंबर आकार आकृतियों का पजल, शरीर के अंग, फल, सब्जियां, यातायात के साधनों के चार्ट, विभिन्न प्रकार के पेग बोर्ड, म्यूजिकल इक्विपमेंट, किचन व डॉक्टर सेट, विभिन्न प्रकार के पिक्टोरियल चार्ट्स, पशु-पक्षियों के चार्ट, काउंटिंग फ्रेम, स्टैकिंग ट्वायेज, रैटल, लाइट प्रोड्यूसिंग खिलौने सहित अन्य सामग्री सम्मिलित होगी।




एक नजर आंकड़ों पर



लक्ष्य : 9742



प्रमाणित : 9354



नामांकित : 9354



प्रेरणा से लिंक : 8774



शासन की ओर से बहु दिव्यांग बच्चों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से होम बेस्ड शिक्षा के माध्यम से विभिन्न सामग्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा। जेम पोर्टल से इनकी खरीदारी होगी। इसके लिए विशेष प्रशिक्षक व एक फिजियोथेरेपिस्ट लगाए जाएंगे।

समीर, बीएसए, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed