फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Schools refusing to enroll poor children under RTE in Azamgarh, Joint Director of Education Basic summoned report

आजमगढ़ः आरटीई के तहत गरीब बच्चों का दाखिला लेने में आनाकानी कर रहे स्कूल,  संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक ने तलब की रिपोर्ट 

Thu, 17 Mar 2022 09:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Mar 2022 09:28 PM IST
सार

 हर निजी स्कूलों को निर्धारित सीटों में से गरीब बच्चों को 25 प्रतिशत सीटों पर निशुल्क प्रवेश लेना है। बीएसए ने गरीब बच्चों का प्रवेश लेने के लिए विद्यालयों को आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
Schools refusing to enroll poor children under RTE in Azamgarh, Joint Director of Education Basic summoned report
RTE - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत हर निजी स्कूलों को निर्धारित सीटों में से गरीब बच्चों को 25 प्रतिशत सीटों पर निशुल्क प्रवेश लेना है। आजमगढ़ में बीएसए ने गरीब बच्चों का प्रवेश लेने के लिए विद्यालयों को आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


इसके बाद भी कई नामचीन स्कूलों ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों का दाखिला नहीं लिया। इसे लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक ने बीएसए से रिपोर्ट तलब की है। बाल अधिकार संरक्षण योजना के तहत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों का जनपद स्तर पर चयन व विद्यालय आवंटन कर संबंधित विद्यालयों को प्रवेश देने के लिए निर्देश थे।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत सत्र 2019 से 2021 के मध्य योजनांतर्गत विद्यालय तो आवंटित हुआ लेकिन किन्हीं कारणों से प्रवेश नहीं हो पाया है। उपरोक्त के संबंध में किन-किन विद्यालयों द्वारा सत्र-2019-2021 के मध्य चयनित बच्चों का प्रवेश नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके विरुद्ध बीएसए स्तर से की गई कार्रवाई के संबंध में आख्या तत्काल प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ विद्यालयों द्वारा दाखिला लेने के लिए हीलाहवाली की गई थी उन्हें नोटिस भी भेजा जा चुका है। शासन का जैसा आदेश होगा उसी हिसाब से कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed