फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Schools found closed during inspection, notice to three principals in Azamgarh

निरीक्षण के दौरान विद्यालय मिले बंद, तीन प्रधानाध्यापकों को नोटिस

Tue, 10 Nov 2020 06:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Schools found closed during inspection, notice to three principals in Azamgarh
आजमगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने विकास खंड जहानागंज के प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय मंदे और प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय बबुरा धनहुआ का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन विद्यालयों में ताला लटका मिला। प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों का कहीं कुछ पता नहीं था।
विज्ञापन

बीएसए सुबह 9.15 बजे प्राथमिक विद्यालय मंदे पहुंचे जहां विद्यालय बंद मिला। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह, सहायक अध्यापक सिद्धार्थ कुमार व चंद्रमा कुमार भी नहीं थे। बीएसए ने विद्यालय बंद मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद वह 9.23 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय मंदे में पहुंचे। यह विद्यालय भी बंद मिला। प्रधानाध्यापक राम नरायन बंधु, सहायक अध्यापक गायत्री एवं राम सागर सरोज कार्यरत हैं। विद्यालय बंद मिलने पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया। बीएसए 9.30 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय बबुरा धनहुआ पहुंचे। जहां प्रभारी प्रधानाध्यापक ममता, सहायक अध्यापक गीता सिंह व उषा सिंह कार्यरत हैं जो अनुपस्थित थीं। प्रधानाध्यापक से बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है। यही हाल प्राथमिक विद्यालय बबुरा धनहुआ का रहा जहां सहायक अध्यापक ऊषा देवी तो उपस्थित थीं लेकिन अन्य सहायक अध्यापक व शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए। सहायक अध्यापक अनीता वर्मा 9.50 बजे आईं। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed