फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   School uniforms and accessories are mandatory on the website.

Azamgarh News: स्कूल यूनिफाॅर्म और सामान वेबसाइट पर अनिवार्य

Sun, 26 Apr 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
School uniforms and accessories are mandatory on the website.
आजमगढ़। निजी विद्यालयों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। अब सभी स्कूलों को बच्चों की यूनिफाॅर्म, जूते-मोजे समेत अन्य जरूरी सामग्री की जानकारी अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित करनी होगी। नए शिक्षण सत्र की शुरुआत के साथ ही प्राइवेट स्कूलों द्वारा यूनिफार्म, किताबों और अन्य सामग्री के नाम पर अभिभावकों से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें सामने आ रही थीं।
विज्ञापन


इस पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी स्कूल अभिभावकों को किसी एक निर्धारित दुकान से सामान खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकेगा। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि स्कूलों को बच्चों से जुड़ी सभी सामग्री की जानकारी वेबसाइट पर डालना अनिवार्य कर दिया गया है। अभिभावक अब अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी दुकान से यूनिफार्म और अन्य सामान खरीद सकेंगे। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निगरानी के लिए टीम गठित कर दी है और स्थानीय स्तर पर निरीक्षण भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतें भी सुनी जा रही हैं। इसके अलावा नए सत्र में फीस में हो रही बढ़ोतरी पर भी नजर रखी जा रही है। डीआईओएस ने बताया कि स्कूलों को शासन के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed