फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   School Management and Development Committee will be formed in government schools

Azamgarh News: राजकीय स्कूलों में बनेगी विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति

Sun, 19 Oct 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
School Management and Development Committee will be formed in government schools
आजमगढ़। जिले के सभी राजकीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और स्कूल विकास को सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय प्रबंध एवं विकास समितियों (एसएमसी) का गठन किया जाएगा। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


समिति में जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा और खंड शिक्षा अधिकारी, खंड संसाधन समन्वयक व स्कूल के प्रधानाचार्य शामिल होंगे। इनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। समिति स्कूल के विकास के लिए फंड एकत्रित करने, स्कूल की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने और गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूलों में बेहतर रख-रखाव और शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए यह समिति गठित की जा रही है। समिति के गठन से विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, संसाधनों के उचित प्रबंधन और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed