फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   School employees, teachers staged a sit-in

विद्यालयों के कर्मचारियों, शिक्षकों ने दिया धरना

Tue, 14 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
School employees, teachers staged a sit-in
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षा क्षेत्र के ब्लाक संसाधन केंद्र पर शिक्षक, शिक्षामित्रों, अनुदेशक, रसोइया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षकों ने 21 सूत्रीय मागों के समर्थन में मंगलवार को धरना दिया। धरने के बाद रजिस्टर्ड डाक से मांगपत्र मुख्य सचिव को भेजा। धरना सभा में अरविंद तिवारी ने कहा कि सांसदों और विधायकों की शपथ ग्रहण करने के बाद ही पेंशन तय हो जाती है जबकि वर्षों सेवा करने के बाद भी शिक्षकों को पेंशन से वंचित कर दिया गया है। ब्लॉक मंत्री नवीन पांडेय ने कहा कि रसोइया, आंगनबाड़ी सहायिका से सरकार बंधुआ मजदूरों की तरह कार्य ले रही है। इसके बावजूद उनको दैनिक मजदूरी के बराबर भी रकम नहीं दी जा रही है। सरकार मांगों को नहीं मानती है तो लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रवीण सिंह, चंद्रप्रकाश, मुहम्मद साकिब, आदिल, दीपक, हरिशंकर चौहान, लालविहारी, राजेश मिश्र, आशीष पांडेय, विजय गिरी, सुभाष सिंह, विजय मौर्य, रणजीत, रोशन कुमार, शशि कुमार आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता अनिल शर्मा व संचालन अरविंद तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed