फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   School closed by the administration

प्रशासन ने बंद कराया विद्यालय

Wed, 18 Apr 2018 11:38 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 18 Apr 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
School closed by the administration
death shimla
अतरौलिया/बूढ़नपुर। अतरौलिया थानान्तर्गत अतरैठ बाजार स्थित विद्यालय में झूले से गिरकर छात्रा की मौत के प्रकरण में प्रथम दृष्टया विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। मामले की जांच करने पहुंचे एसडीएम बूढ़नपुर और बीईओ के प्रबंधन ने मान्यता संबंधी कोई कागजात नहीं दिखा पाया। इस पर एसडीएम ने विद्यालय को बंद करा दिया है। साथ ही बीईओ को क्षेत्र में बिना मान्यता चल रहे अन्य स्कूलों को भी बंद कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बीएसए को अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन


 
अतरौलिया थानान्तर्गत अतरैठ बाजार स्थित बाबा साईं मेमोरियल चिल्ड्रेन स्कूल में झूले से गिरकर मादेपुर गांव निवासी करीना पुत्री साधु शरण वर्मा की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि झूला पहले से जर्जर था। प्रबंधन की लापरवाही से वो बच्ची के ऊपर गिर गया। वहीं, प्रबंधन बच्ची के फिसलकर गिरने की बात कहता रहा।  इससे बच्ची को बचाया नहीं जा सका। मामले संज्ञान में आने का बाद एसडीएम इंद्रभान तिवारी बुधवार को विद्यालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे।
विज्ञापन



उन्होंने स्कूल की मान्यता संबंधी अभिलेखों की मांग की। प्रबन्धक प्रदीप की ओर से इसे उफलब्ध नहीं कराया जा सका। इस पर उन्होंने विद्यालय को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी रामकुमार सिंह को निर्देशित किया कि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को तुरन्त नोटिस देकर बन्द कराया जाए। इसके बाद भी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय चलते मिले तो अर्थ दण्ड के साथ-साथ विद्यालय के प्रबन्धक को जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
प्रबंधन ने समय पर नहीं दी जानकारी
बूढ़नपुर। करीना के परिजनों की माने तो वो स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा थी। सुबह साढ़े नौ बजे लंच के दौरान झूले पर पहुंच गई। झूला पहले से जर्जर था। इसके बाद भी प्रबंधन की ओर से इसे हटाया नहीं गया था। जर्जर झूला बच्ची के ऊपर आ गिरा। आरोप है कि हादसे के समय प्रबंध स्कूल में मौजूद नहीं थे। स्टाफ फोन कर उन्हें बुलाने में लग गया। इस दौरान बच्ची को अस्पताल ले जाने में काफी लेट हो गया। इससे उसकी मौत हो गई।


परिजनों का कहना था कि उन्हें भी लगभग एक बजे हादसे की सूचना दी गई। इसके बाद भी फिसल कर गिरने से बच्ची के घायल होने की बात बताई घई। समय पर हादसे की सही सूचना मिलती बच्ची को वैसे ही डाक्टर के पास इलाज के लिए ले जाया जाता, लेकिन प्रबंधन की लापरवाही से उनकी बच्ची ने अपनी जान गवां दी। परिजनों ने बताया बच्ची के पिता दिल्ली से पहुंच गए हैं। गुरुवार को मामले की तहरीर पुलिस को दी जाएगी।

मामला संज्ञान में है। अभी परिजनों के तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।  
रामजन्म, सीओ बूढ़नपुर


एबीएसए को मामले की जांच सौंपी गई है। अभी जनपद से बाहर हूं। गुरुवार को रिपोर्ट देखने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
देंवेंद्र पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed