{"_id":"583f1a604f1c1b0c1ede719b","slug":"school-bus-from-crushing-student-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस से कुचलकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस से कुचलकर छात्र की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
धुंध के चलते हुए सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत
- फोटो : बदायूं/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे के चलते दुर्घटनाएं होने लगी हैं। बुधवार की सुबह आठ बजे रौनापार थाना क्षेत्र के भदौरा ढाला के पास अनियंत्रित स्कूल बस की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसी थाने के बगहीडांड़ गांव के पास ट्रक और डीसीएम की टक्कर में डीसीएम चालक घायल हो गया। वहीं बरदह थाना क्षेत्र के जिवली मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार युवक घायल हो गए। इनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था।
लाटघाट संवाददाता के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी शनि गुप्ता (17) पुत्र श्रवण तीन भाइयों में छोटा था। वह हाईस्कूल का छात्र था। बुधवार की सुबह नौ बजे शनि बाइक से बगैर हेलमेट पहने हुए कहीं जा रहा था। घना कोहरा होने की वजह से रास्ता साफ दिख नहीं रहा था। जैसे ही वह भदौरा ढाला के पास पहुंचा कि सामने से आ रही स्कूली बस से उसकी बाइक टकरा गई। शनि को लोग जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनि की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
इसी क्रम में ठेकमा संवाददाता के अनुसार, बरदह थाना क्षेत्र के पुड़सुड़ी गांव निवासी राहुल सरोज (28), जयहिंद (35) एक बाइक पर सवार होकर जौनपुर की तरफ जा रहे थे। जबकि जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाने के मनिया गांव निवासी मुकेश (30) और उस्मान (18) एक बाइक पर बैठकर बरदह बाजार की तरफ जा रहे थे। बाइक चलाते समय कोई भी हेलमेट नहीं पहना था। जिवली मोड़ के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गई। इसमें चारो घायल हो गए। सभी को सीएचसी बरदह में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने उस्मान को छोड़ अन्य तीनों को जौनपुर जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
इसी क्रम में बलरामपुर संवाददाता के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के बगहीडांड़ गांव के पास बुधवार की सुबह घने कोहरे के चलते ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो जाने से डीसीएम चालक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल दुर्गा प्रसाद (28) पुत्र जमुना है। वह फैजाबाद जिले के नरही थाने के पंडितपुर गांव का निवासी है।