{"_id":"66688d4c5f8022569f05bb58","slug":"scholarship-will-be-given-only-after-giving-75-attendance-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-116433-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 75 फीसदी बायोमेट्रिक हाजिरी देने पर ही मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 75 फीसदी बायोमेट्रिक हाजिरी देने पर ही मिलेगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
आजमगढ़। विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शासन ने बायोमेट्रिक हाजिरी का आदेश दिया है। इसके तहत पहले छात्रों की 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य की गई। शासन ने सख्ती की और नए सत्र से छात्रवृत्ति के पात्र छात्र-छात्राओं को बायोमेट्रिक हाजिरी लगानी होगी।
समाज कल्याण और पिछड़ा वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना नियमावली के तहत नए शैक्षिक सत्र 2024-25 में शासन ने 75 प्रतिशत या उससे अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को शैक्षिक शुल्क एवं छात्रवृत्ति प्रतिपूर्ति की सुविधा देने का निर्णय लिया है। जिन विद्यार्थियों की हाजिरी 75 प्रतिशत से कम होगी ऐसे विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित कर दिए जाएंगे। वहीं बायोमेट्रिक हाजिरी का रिकॉर्ड समाज कल्याण में जमा होगा। इसका सत्यापित करने के बाद विद्यार्थियों का डाटा शासन को भेजा जागा।
आजमगढ़ में हो चुका छात्रवृत्ति घोटाला
आजमगढ़। सरकार की ओर से छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं अपने जनपद में पहले ही लगभग 100 कराेड़ से अधिक रुपये का छात्रवृत्ति घोटाला हो चुका है। इस घोटाले का खुलासा तत्कालीन एडीएसटीओ सुनील कुमार सिंह ने किया था। इसके बाद से जांच चल रही है जो अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। जबकि कई लोगों के खिलाफ इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए शासन ने पत्र जारी किया है। इसमें जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 फीसदी से अधिक होगी उन्हें ही छात्रवृत्ति मिलेगी। इससे कम उपस्थिति वाले छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे। - मोती लाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी।