फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Savita I and Gunja II in 100 meters race

100 मीटर दौड़ में सविता प्रथम और गुंजा द्वितीय

Sat, 21 Nov 2020 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Savita I and Gunja II in 100 meters race
जहानागंज जूनियर विद्यालय पर खेल-कूद प्रतियोगिता पर भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : AZAMGARH
जहानागंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज के प्रांगण में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा शनिवार को खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ ऋषि पाल सिंह खंड विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। खेलकूद में ग्रामीण बच्चे भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किए। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि खेलकूद से मानसिक व शारीरिक विकास होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेलकूद से ही बच्चे गांव से लेकर ब्लॉक, तहसील, जिला, मंडल व प्रदेश स्तर के खेलों में भाग लेते हैं। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों तथा बच्चियों को जरूर प्रतिभाग करना चाहिए। 100 मीटर दौड़ बालिका में सविता यादव प्रथम, गुंजा मौर्य द्वितीय रही। वहीं 200 मीटर बालिका दौड़ में रंजू यादव प्रथम व बैशवी उपाध्याय द्वितीय स्थान पर रहीं। 1800 मीटर दौड़ बालक में राधेश्याम चौहान प्रथम गोविंद चौहान द्वितीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में अंगद यादव प्रथम, प्रवीण द्वितीय व निशान तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कबड्डी बालिका टीम भुजही प्रथम, मित्तूपुर द्वितीय रही। वालीबाल में भुजही प्रथम व द्वितीय मित्तूपुर रहा। विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्यामलता सिंह ने पुरस्कृत किया। खेल का संचालन यदुनाथ तिवारी व संजय सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक जगदीश प्रसाद यादव क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed