{"_id":"08ccc2630e2583d5249a0c0d0cf7fcc1","slug":"save-the-cow-standing-in-the-car-entered-into-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय को बचाने में खड़े ट्रक में जा घुसी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय को बचाने में खड़े ट्रक में जा घुसी कार
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव के पास गुरुवार की रात सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर कार खड़े ट्रक में घुस गई। इससे सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। जबकि कार चलाने वाला भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के समय दोनों लोग फौजी के पिता को सेना के अस्पताल में भर्ती कर घर लौट रहे थे।
गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाने के लालापुर जखिनिया गांव निवासी प्रात नरायण यती (40) सेना में जवान थे। करीब दस वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में दोनों पैर और एक हाथ कट जाने के बाद वह रिटायरमेंट लेकर घर पर रह रहे थे। पिता अर्जुन यती की तबियत खराब होने पर प्रात नरायण उन्हें लेकर लखनऊ स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराने गए थे। गुरुवार की रात वह भुड़कुड़ा थाने के बारोडीह मुबारकपुर गांव निवासी और भाजपा नेता सुशील तिवारी (32) पुत्र रामबचन के साथ उनकी कार में बैठकर घर लौट रहे थे। कार सुशील तिवारी ही चला रहे थे। कप्तानगंज थाने के पासीपुर गांव के पास गुरुवार की रात करीब 11 बजे अचानक एक गाय कार के सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में प्रात नरायण यती की मौत हो गई। जबकि सुशील की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। प्रातनरायण पांच भाइयों में सबसे छोटे तथा वह दो बच्चों के पिता थे।