{"_id":"635f66451bba906c026c5993","slug":"sardar-patel-jayanti-azamgarh-dig-and-sp-came-on-road-and-started-race-for-unity-ekta-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sardar Patel Jayanti: आजमगढ़ में सड़क पर उतरे डीआईजी और एसपी, लगाई एकता की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sardar Patel Jayanti: आजमगढ़ में सड़क पर उतरे डीआईजी और एसपी, लगाई एकता की दौड़
Mon, 31 Oct 2022 11:38 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:38 AM IST
सार
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सोमवार को आजमगढ़ में जगह-जगह एकता दौड़ का आयोजन किया गया। नगर कोतवाली से पुलिस लाइन तक डीआईजी अखिलेश कुमार के साथ एसपी अनुराग आर्य ने भी पुलिसकर्मियों संग दौड़ लगाई।
विज्ञापन
आजमगढ़ में एकता की दौड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर देश आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मना रहा है। इसी क्रम में सोमवार को आजमगढ़ जिले में जगह-जगह एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर कोतवाली से पुलिस लाइन तक एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें डीआईजी अखिलेश कुमार के साथ एसपी अनुराग आर्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन
एसपी यातायात सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल और एसपी ग्रामीण राहुल रुसिया के साथ काफी संख्या में पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। सड़कों पर एक साथ इतने पुलिसकर्मियों को अधिकारियों के साथ दौड़ लगाते देख हर कोई आश्चर्यचकित नजर आया। लेकिन जब पुलिसकर्मियों के हाथ में पकड़े राष्ट्रीय एकता दौड़ के बैनर पर उनकी नजर गई तो मामला समझ में आया। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती पर आज आजमगढ़ जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन