फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   sapa ka bhaajapa par panchaayat chunaavon mein dhaandhalee ka aarop

सपा का भाजपा पर पंचायत चुनावों में धांधली का आरोप

Thu, 15 Jul 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
sapa ka bhaajapa par panchaayat chunaavon mein dhaandhalee ka aarop
आजमगढ़। ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में धांधली, बढ़ती मंहगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था आदि को लेकर बृहस्पतिवार को सपा ने पूरे जिले में प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलों पर सौंपा गया।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सदर तहसील में विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनाव में जो गुंडागर्दी और लोकतंत्र की हत्या भाजपा ने की, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस दौरान सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर लगे फर्जी मुकदमों को हटवाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर अखिलेश यादव, चंद्रदेव यादव, कमला यादव, विजय यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। निजामाबाद में विधायक आलमबदी, प्रेमा यादव, इसरार अहमद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। लालगंज में राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. अभिषेक राय, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व विधायक बेचई सरोज, हरिप्रसाद दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सगड़ी में समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लालजीत क्रांतिकारी ने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या: संग्राम
बूढ़नपुर/अतरौलिया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने विधायक डा. संग्राम यादव व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में बूढ़नपुर तहसील में प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र की हत्या कर दी गई। महिलाओं के साथ अभ्रदता से लोकतंत्र शर्मसार हुआ। यहां का पुलिस व प्रशासन चुनाव लड़ रहा था। इस मौके पर जगदीश पांडेय, कमला यादव ,शीतला निषाद, चंद्रजीत यादव, लछिराम वर्मा, बलवंत यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बघ्घी से पहुंचे सपाई, गैस सिलेंडर ले किया प्रदर्शन
सगड़ी। सगड़ी तहसील पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, गोपालपुर विधायक नफीस अहमद एवं सगड़ी के प्रभारी गोपालपुर के प्रभारी जयराम सिंह पटेल के नेतृत्व में बघ्घी से पहुंचे। इस दौरान सिर पर रसोई गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। हवलदार ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाए। इस मौके पर सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष शिवसागर यादव, असद इद्रीश, लौहर यादव, शंकर यादव, हरिशंकर यादव, पारसनाथ सोनकर, रामप्रकाश सोनकर आदि उपस्थित थे।
सपाइयों ने निकाला बाइक जुलूस
फूलपुर/मेजवां। सपा के पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलपुर तहसील परिसर में धरना दिया और बाइक जुलूस निकाला। श्यामबहादुर सिंह यादव ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कानून व्यवस्था बद से बदतर है। धरने में विधानसभा अध्यक्ष नसीम अहमद, ओंकार यादव, मो. जाहिद, ओमकार यादव, बृजेश यादव आदि मौजूद थे। इसी क्रम में पूर्व सांसद रमाकांत यादव के नेतृत्व में अंबारी से फ़ूलपुर के बीच रैली निकाली गई। फूूलपुर तहसील पहुंच राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल:आदिल शेख
मार्टीनगंज। दीदारगंज विधानसभा के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक आदिल शेख व पूर्व मंत्री रामासरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। आदिल शेख ने कहा कि यह सरकार सभी मोर्चे पर फेल है, इस सरकार के शासनकाल में महंगाई चरम पर है। इस मौके पर विश्वनाथ राजभर, विभूती सरोज, आफताब अहमद, आशा राजभर, गौरीशंकर यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed