फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samman Nidhi reached the accounts of 6.31 lakh farmers

Azamgarh News: 6.31 लाख किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि

Sat, 14 Mar 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi reached the accounts of 6.31 lakh farmers
- पीएम के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
विज्ञापन

आजमगढ़। जिले के 631937 किसानों के खाते में शुक्रवार को किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त पहुंची। पीएम के इस कार्यक्रम का कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा, लेदौरा में सजीव प्रसारण हुआ। इसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

उपकृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि 22वीं किस्त का हस्तांतरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से किया। इस कार्यक्रम को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें प्रतिभाग करने वाले किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों की आय में वृद्धि करने व कृषि निवेशों में उनकी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित है। योजना के तहत लाभार्थी किसान को एक साल में छह हजार रुपये खाते में भेजे जाते हैं। जिले के 631937 किसान लाभांवित हुए हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed