फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samajwadi Party welcomed new members of party

सपा में शामिल नेताओं का हुआ स्वागत

Wed, 13 Nov 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party welcomed new members of party
सपा में शामिल पूर्व विधायक रामजग राम का स्वागत करते पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और प्रभारी अ? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सपा कार्यालय पर बुधवार को लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के वरिष्ठ नेता रामजग राम, कांग्रेस की महिला उपाध्यक्ष सिंगारी गौतम, बसपा से आए श्यामदेव चौहान समर्थकों का स्वागत किया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामजग राम ने कहा कि देश में साम्प्रदायिक और पूंजीवादी ताकतों ने धर्म की आड़ में पिछड़े, दलितों व अल्पसंख्यकों को उनके संवैधानिक अधिकारों को समाप्त करने का काम कर रही है। आरक्षण, बेरोजगारी, मंहगाई, किसानों की दुर्दशा, किसानों, मजदूरों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं पर सरकार की कोई चिन्ता नहीं है। गरीबों, पिछड़ों, दलितों के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति समाप्त की जा रही है। छात्रों की फीस दोगुना बढ़ा दी गई है। सिंगारी गौतम व श्यामदेव चौहान ने कहा कि महंगाई के कारण गरीबों के बच्चे वैसे ही नहीं पढ़ पा रहे थे। मन्दिर निर्माण के लिए तथा दशहरा, दीपावली व संगम स्नान के लिए लाखों रूपये खर्च किये जा रहे हैं, लेकिन आम आदमी दवा के अभाव में अकाल मौत का शिकार हो रहे हैं। भाजपा संविधान को ही बदलना चाहती है। इस समय देश में भाजपा का एक मात्र विकल्प समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही हैं। महेंद्र यादव, राजेश यादव, कैलाश यादव, राजाराम सोनकर, रामानुज सिंह, निवर्तमान महिला जिलाध्यक्ष बबिता चैहान, महेन्द्र चैहान, हंसराज चैहान, महेंद्र गौड़, रामअवध, सर्वेश, राजेश यादव आदि लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed