फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samajwadi party MLA Ramakant Yadav produced in azamgarh court Fatehgarh jail

Azamgarh: सपा विधायक रमाकांत यादव की कोर्ट में हुई पेशी, फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया आजमगढ़

Sat, 15 Oct 2022 04:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Oct 2022 04:20 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव को शनिवार सुबह फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए आजमगढ़ लाया गया। रमाकांत यादव एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। जहां हरिजन बनाम सवर्ण मुकदमे में बतौर मुजरिम अपना बयान दर्ज कराया।
 

विज्ञापन
Samajwadi party MLA Ramakant Yadav produced in azamgarh court Fatehgarh jail
सपा विधायक रमाकांत यादव की कोर्ट में हुई पेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव को शनिवार सुबह फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए आजमगढ़ लाया गया। रमाकांत यादव एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। जहां हरिजन बनाम सवर्ण मुकदमे में बतौर मुजरिम अपना बयान दर्ज कराया। अब 29 अक्तूबर को अगली सुनवाई होगी। जिसमें दोनों पक्षों के वकील अपना-अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन


एमपी-एमएलए कोर्ट ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में पूर्व सांसद व फूलपुर पवई से वर्तमान सपा विधायक रमाकांत यादव की पेशी हुई। उनके खिलाफ सरायमीर थाने में हरिजन बनाम सवर्ण के एक पुराने मुकदमे में सेक्शन 313 सीआरपीसी के तहत रमाकांत यादव ने बतौर मुजरिम अपना बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन


रमाकांत यादव को सबसे पहले फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच आजमगढ़ के सिधारी थाने पर ले आया गया। कोर्ट के खुलने तक रमाकांत वहीं पर रहे। इस दौरान सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव समेत तमाम सपाई उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। वहां काफी भीड़ मौजूद रही। जैसे ही कोर्ट का समय हुआ पुलिस कड़ी सुरक्षा में रमाकांत यादव को कोर्ट लेकर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रमाकांत यादव पर अंबारी में फायरिंग के अलावा चक्का जाम व हरिजन बनाम सवर्ण के मुकदमा चल रहा है। जुलाई में कोर्ट में हाजिर भी हुए थे। इसके बाद इसी वर्ष फरवरी माह में माहुल में हुए जहरीली शराब कांड मामले में भी विवेचना में पुलिस ने उनका नाम प्रकाश में लाया था। जुलाई से ही आजमगढ़ जेल में बंद थे।  कुछ दिन पूर्व ही उनको फतेहगढ़ जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed