फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samajwadi party condition will worsen in 2024 elections Om prakash Rajbhar said Akhilesh Yadav

UP News: 2024 के चुनाव में सपा की होगी हालत खराब, ओमप्रकाश राजभर बोले- आजमगढ़ की दोनों सीट हारेंगे अखिलेश यादव

Mon, 13 Mar 2023 05:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Mar 2023 05:07 PM IST
सार

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में पता चल जाएगा कि ओमप्रकाश राजभर का क्या महत्व है। 
 

विज्ञापन
Samajwadi party condition will worsen in 2024 elections Om prakash Rajbhar said  Akhilesh Yadav
आजमगढ़ में ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी की हालत खराब हो जाएगी। आजमगढ़ जिले की दोनों लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव की पार्टी की हार होगी। ओमप्रकाश राजभर सोमवार को बेलनाडीह गांव में आयोजित जन चौपाल से इतर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनाव के बारे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में पता चल जाएगा कि ओमप्रकाश राजभर का क्या महत्व है। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में अगर सुभासपा समाजवादी पार्टी के साथ नहीं होती तो सपा तीसरे नंबर पर रहती। 2024  में समाजवादी पार्टी आजमगढ़ की दोनों लोकसभा सीटों पर तीसरे नंबर पर ही रहेगी चाहे जितनी ताकत लगा ले। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले कई सपा विधायक पाला बदलने की भी संभावना जताई। 
विज्ञापन


पिछड़ों और दलितों के दो दुश्मन 
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव मुझे दिशाविहीन बताते हैं जबकि हकीकत में वह खुद दिशाविहीन हैं। सरकार में रहते हुए उन्होंने पिछड़े वर्ग की अन्य जातियों के लिए कुछ नहीं किया है। पिछड़ों और दलितों के दो दुश्मन हैं। एक समाजवादी पार्टी और दूसरी बहुजन समाज पार्टी। दोनों को सिर्फ मुख्यमंत्री पद की चाहत है। उन्हें दलितों और पिछड़ों से मतलब नहीं रहता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया साइकिल चोर

सुभासपा प्रमुख ने सपा के पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य को साइकिल चोर की संज्ञा दी। कहा कि वह साइकिल चोर हैं तभी उन्हें सभी साइकिल चोर ही नजर आते हैं। अतीक अहमद मामले में रामगोपाल यादव के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि 100 मुकदमे दर्ज हुए अपराधी की पैरवी वह करते हैं। लेकिन, गरीब और पिछड़ों की वह पैरवी नहीं करते हैं। 
ये भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के आरोपी कर रहे ED और CBI का विरोध, राधामोहन सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला

अनिल राजभर लीडर नहीं लोडर

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर द्वारा उन पर दिए जा रहे बयान पर उन्होंने कहा कि अनिल राजभर लीडर नहीं लोडर हैं। लोडर अपने मालिक की मर्जी से बोलता है जबकि लीडर अपनी मर्जी का मालिक होता है। बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए संविधान में संशोधन की बात पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर ने देश के सभी धर्मों को समान माना है। 

कांग्रेस पर नरम नजर आए ओमप्रकाश राजभर

ओमप्रकाश राजभर कांग्रेस पर नरम नजर आए। कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है। उसका कई वर्षों तक देश में शासन रहा है। आज भी कई राज्यों में कांग्रेस की सरकार है तो उन्हें अनदेखा क्यों किया जाता है। कांग्रेस आज भी प्रभावशाली है। हालांकि उन्होंने कांग्रेस से नजदीकियों को लेकर पत्ते नहीं खोले। समय का इंतजार करने को कहा। उन्होंने बीजेपी सरकार पर तो सीधे हमला नहीं बोला लेकिन सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed