फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP Scheduled Tribe Morcha meeting in varanasi bhupendar singh chaudhary and arjun munda

Varanasi: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- सरकार की योजनाओं को घर-घर जाकर बताएं

Sat, 11 Mar 2023 05:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Mar 2023 05:22 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए। इस बैठक में नगर निकाय चुनाव और मिशन 2024 के तैयारियों को लेकर मंथन हुआ।

विज्ञापन
BJP Scheduled Tribe Morcha meeting in varanasi bhupendar singh chaudhary and arjun munda
बैठक को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में शनिवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ हुआ। बैठक में नगर निकाय चुनाव और मिशन 2024 को लेकर मंथन हुआ। प्रदेश स्तरीय आयोजन के पहले दिन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अनुसूचित जनजाति को आगे बढ़ाने के लिए हर स्तर पर काम हो रहा है।

विज्ञापन


शिक्षा, स्वास्थ्य सहित तमाम योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव को लेकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठन के लोग अभी से जुट जाएं। अपने बूथ और सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत रहें। सरकार की योजनाओं के विषय में घर-घर जाकर बताएं। घर-घर जाकर लोगों से मिलकर संगठन को मजबूत बनाएं।

विज्ञापन

आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रयासरत

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हमारी विचारधारा देश की संस्कृति और परंपरा को लेकर आगे बढ़ने की है। सरकार बनाने में सभी का योगदान है।  हम सभी को साथ लेकर चलेंगे। देश समाज के लिए आदिवासियों ने महत्वपूर्ण योगदान किया है। आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गौड़ खरगोन, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक टी राम, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव सहित तमाम कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की प्रेसवार्ता, निकाय चुनाव पर दी ये खास जानकारी

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बोले- पूर्व की सरकारों ने नहीं की हमारी चिंता

BJP Scheduled Tribe Morcha meeting in varanasi bhupendar singh chaudhary and arjun munda
बैठक को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा - फोटो : अमर उजाला

अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश का सपना पूरा करने के लिए हमारी सरकार रात दिन काम कर रही है। यूपी के मुख्यमंत्री प्रदेश का तीव्र गति से विकास कर रहे हैं। पूर्व की सरकारों में अनुसूचित जनजाति के विकास को लेकर तमाम दावे किए गए मगर धरातल पर कुछ भी नहीं हुआ। पहले की सरकारों ने हमारी जनजाति के विकास के लिए कोई चिंता नहीं की। उन लोगों ने सिर्फ अपनी चिंता की। इसी का  परिणाम है कि आज भी जनजाति समूह का समुचित विकास नहीं हो सका।

वर्तमान सरकार हमारे समाज के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुसूचित जनजाति को जोड़ने के लिए तमाम विकास कार्यों को चलाया। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए उनके विकास की योजनाओं पर बल दिया। संगठन की दृष्टि से हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। जनजाति समाज के लोग संकल्प के साथ आगे बढ़ें। हमें गांव को भी आगे बढ़ाना है। अपनी परंपराओं को भी आगे बढ़ाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed