फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samajwadi party Azamgarh MLA ramakant yadav disputed statement says Holi is not our festival I dont celebrate it

सपा विधायक का एक और विवादित बयान: होली हमारा त्योहार नहीं, हम नहीं मनाते दूसरों को भी मना करते हैं

Sat, 19 Mar 2022 03:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 19 Mar 2022 03:41 PM IST
सार

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब रमाकांत यादव ने विवादित बयान दिया हो। अभी कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने रक्षा सूत्र पर सवाल खड़े करते हुए खुद को शूद्र बताते हुए रक्षासूत्र कटवा दिया था।

विज्ञापन
Samajwadi party Azamgarh MLA ramakant yadav disputed statement says Holi is not our festival I dont celebrate it
रमाकांत यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ जनपद की फूलपुर पवई विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक रमाकांत यादव का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब उनके द्वारा होली के त्योहार को लेकर विवादित बयान दिया गया है। जिसमें उनके द्वारा कहा गया है कि वह खुद होली नहीं मनाते हैं और दूसरों को भी होली का त्योहार मनाने से मना करते हैं।

विज्ञापन


जनपद के लोग जहां होली के पर्व को हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाने को मशगूल थे, वहीं सपा के फूलपुर पवई विधायक और पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने मीडिया को एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं खुद होली नहीं मनाता हूं और लोगों को होली का त्योहार मनाने से मना भी करता हूं। होली हम लोगों का त्योहार नहीं है।
विज्ञापन


वह आगे बोले, होली लोग क्यों मनाते हैं, हम इससे बहुत दु:खी हैं और यही कारण है कि लोगों को होली का त्योहार मनाने से मना करते हैं। 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन आ रहा है, सभी लोग उनकी जयंती मनाएं और उनके बताए रास्ते पर चलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली भी दे चुके हैं कई विवादित बयान

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब रमाकांत यादव ने विवादित बयान दिया हो। अभी कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने रक्षा सूत्र पर सवाल खड़े करते हुए खुद को शूद्र बताते हुए रक्षासूत्र कटवा दिया था। इतना ही नहीं जब देश में कोरोना की आहट शुरू हुई थी तो उन्होंने कोरोना पीड़ित को गले लगाने की बात कही थी। अब उनका यह बयान एक बार फिर चर्चा में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed