{"_id":"664e49595664100d310aba64","slug":"samajwadi-has-nothing-to-tell-the-public-bhupendra-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-115734-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं : भूपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं : भूपेंद्र
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति लोगों का विश्वास है और उस विश्वास का परिणाम है कि हम पिछले चार चुनाव में बड़े अंतर से जीते हैं।
आजमगढ़ में पिछले दो-तीन महीने में प्रधानमंत्री दो बार आ चुके हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर विधानसभा में आ चुके हैं। आजमगढ़ में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक कार्यक्रम हुए हैं। अखिलेश यादव आ रहे हैं तो समाजवादी पार्टी के लोग यह संदेश देने की कोशिश करते हैं कि देखें हमारे नेता के प्रति इतना आकर्षण है कि लोग बेकाबू हो रहे हैं। क्योंकि समाजवादी पार्टी के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है।
हमारे यहां नेता का जनता से जो संबंध है वह अन्य राजनीतिक दलों में नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। विपक्ष यह झूठ फैला रहा है कि मोदी जी आएंगे तो संविधान बदल जाएगा। इन झूठे लोगों ने बाबा साहब के संविधान की मूल भावना को कश्मीर में कभी लागू नहीं किया। कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी हमेशा दलितों और पिछड़ों की विरोधी रही है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, अशोक सिंह, घनश्याम पटेल, सुनील गुप्ता, माहेश्वरी कांत पाण्डेय, संगीता आजाद, अखिलेश आदि उपस्थित रहे।