फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Salary will stop when employees' data is not feet

कर्मचारियों का डाटा फीट नहीं होने पर रुकेगा वेतन

Sat, 09 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Salary will stop when employees' data is not feet
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में तेजी आ गई है। आयोग के निर्देश कर्मचारियों का डाटा फीड किए जाने का निर्देश दिया गया है। यह कार्य 31 दिसंबर तक ही पूरा होना था लेकिन अब तक आधा कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम ने 15 जनवरी तक डाटा फीड न होने पर वेतन आहरण पर रोक लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में मतदान और मतगणना कर्मिकों की ड्यूटी लगाए जाने के लिए आयोग द्वारा इलेक्शन स्टाफ डेवलपमेंट साफ्टवेयर तैयार किया गया है। इस पर 31 दिसंबर तक सभी विभागों को अपने विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का विवरण प्रपत्र-दो में फीड करने का निर्देश दिया गया था। जनपद में अधिकारियों और कर्मचारियों की कुल संख्या 36894 है। जिसके सापेक्ष अब तक मात्र 13114 अधिकारियों और कर्मचारियों का विवरण ही फीड किया गया है। जो कुल डाटा का 35.54 प्रतिशत है। प्रत्येक दशा में 15 जनवरी तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटा साफ्टवेयर पर फीड किया जाना है। यह किसी विभाग द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा फीड नहीं किया जाता है तो वेतन आहरण पर रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed