फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Salary of four officers stopped due to negligence, explanation sought

Azamgarh News: लापरवाही पर चार अधिकारियों का रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 25 Apr 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Salary of four officers stopped due to negligence, explanation sought
आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक ने बुधवार को आयुक्त सभागार में मंडल में राजस्व वसूली, निर्माणाधीन परियोजनाओं और स्थानीय निकायों की प्रगति की समीक्षा की। देर शाम तक चली समीक्षा बैठकों में उन्होंने कार्यों में शासन की मंशा के अनुरूप प्रगति लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही, कार्यों में लापरवाही और शिथिलता बरतने के कारण चार अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। एक अन्य अधिकारी को कम उपलब्धि के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

राजस्व वसूली की समीक्षा में मंडलायुक्त ने पाया कि बलिया में मंडी आय में मात्र 82.01 प्रतिशत उपलब्धि हासिल हुई, जिसके चलते जनपद की रैंकिंग 74वीं और ग्रेड ‘ई’ है। बार-बार निर्देशों के बावजूद प्रभारी सचिव, मण्डी समिति बेल्थरोड और रसड़ा द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने दोनों का एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया। इसी तरह, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन में बलिया की 77.16 प्रतिशत और 74वीं रैंक (डी ग्रेड) पर नाराजगी जताते हुए डीआईजी स्टाम्प को स्पष्टीकरण देने को कहा। सीआरओ बलिया को गेहूं खरीद में तेजी लाने और बिहार-बलिया बॉर्डर के लिए गठित समिति के लिए पुलिस अधीक्षक से समन्वय करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि डीएम की अनुमति के बिना कोई जनपदीय अधिकारी मुख्यालय न छोड़े। आजमगढ़ में निर्विवाद उत्तराधिकार के वादों के निस्तारण में कमी पर नाराजगी जताते हुए अपर जिलाधिकारियों को डैशबोर्ड पर राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण पर ध्यान देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed