{"_id":"44d8be79b7efd044f0e0277842911a1c","slug":"saints-were-the-trailblazers-of-social-harmony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक समरसता के संवाहक थे संत रैदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक समरसता के संवाहक थे संत रैदास
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
संत शिरोमणि रैदास जयंती पर जिले में जगह-जगह विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने संत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, कई स्थानों पर झांकियां भी निकाली गईं। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कांग्रेस की ओर से मंगलवार को नगरपालिका स्थित पार्टी कार्यालय में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि संत रविदास ने मानवतावादी विचारधारा के बल पर सामाजिक समरसता का कार्य किया। इस मौके पर बलिहारी बाबू, बेलाल अहमद, ओंकार पांडेय, सुरेंद्र सिंह, हरिकेश मिश्र, मुन्नू यादव, जैगम अब्बास, पूर्णमासी प्रजापति, सूर्यमुखी गोंड, जयनरायन चौहान, डा. सुधाकर राम, देवमुनि प्रसाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
नगर के हरबंशपुर स्थित रैदास मंदिर गुरुधाम पर संत शिरोमणि रैदास जयंती मनाई गई। इस अवसर पर, पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ने रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर गोविंद प्रसाद, मुखलाल, केवल राम, राजेंद्र प्रसाद, जमुना प्रसाद, शंकर, विनोद आदि उपस्थित थे। सिविल लाइन स्थित लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय पर संत रैदास जयंती मनाई गई।
बिंद्रा बाजार : क्षेत्र के रानीपुर रजमों, गंभीरपुर, धरनीपुर बिसया, उत्तरगांवा आदि क्षेत्रों में रैदास जयंती मनाई गई। इस मौके पर जगह-जगह झांकियां भी निकाली गईं। गंभीरपुर स्थित रैदास मंदिर पर कल्पनाथ यादव की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने संत रैदास को महान संत बताया। इस मौके पर हरिप्रकाश मास्टर, योगेंद्र, विनोद, सेचू राम, इकबाल, ताड़क, अंबिका, शशिकांत आदि उपस्थित थे।
मालटारी : सगड़ी तहसील के गडेरी पट्टी, राजूपट्टी, पारीपट्टी, मिर्जापुर, मुहम्मदपुर में संत रैदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह गाजे-बाजे के साथ की झांकी निकाली गई। गडेरी पट्टी गांव में झांकी को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। झांकी जिधर से गुजरी उधर लोगों को तांता लग गया।
उधर, अंबारी संवाददाता के अनुसार, फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी स्थित अरोग्य निकेतन पर जनहितकारी सेवा संस्थान एवं जन कल्याण समिति के तत्वावधान में रविदास जयंती मनाई गई। डा. नंद किशोर यादव ने कहा कि संत रविदास जी ने हमेशा समाज के हित में जाति धर्म से ऊपर उठकर आदर्श समाज बनाने का काम किया। संस्थान के अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय ने कहा कि संत रविदास दलित समाज में इतना महान संत नहीं पैदा हुआ है।