{"_id":"8381240fe9b6177ae36d3c70dbe10aa6","slug":"sai-bhajan-jagran-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री साईं भजन में कलाकारों ने समां बांधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री साईं भजन में कलाकारों ने समां बांधा
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
Updated Sat, 02 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
नगर के एलवल मुहल्ले में गुरुवार की शाम श्री साईं भजन जागरण का आयोजन किया गया। इसमें लखनऊ और हरिहरपुर घराने के कलाकारों ने अपने भजनों के माध्यम से ऐसा शमा बांधा कि देर रात श्रोता भक्ति रस से सरोबार होते रहे।
कार्यक्रम स्थल पर मां काली, मां दुर्गा और भगवान शिव की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। जागरण की शुरुआत में सांई बाबा की भव्य आरती उतारी गई। इसके बाद, लखनऊ से आई कलाकार भावना सिंह ने ‘अब तो तेरे भरोसे मेरा घर-बार है, साईं तेरे भरोसे मेरा परिवार है’ गाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। इसके अलावा, हरिहरपुर घराने के पंडित मोहन मिश्रा, शीतला मिश्रा, मास्टर शिवम मिश्रा, साक्षी पांडेय ने अपने गीतों से लोगों को देर रात तक झूमने के लिए विवश किया। इस मौके पर रामकुमार जायसवाल, केशव , रामअवतार, प्रेमशंकर, सुधीर अग्रवाल, शालिनी श्रीवास्तव, सुमन , सोनी , मोनी, किरन आदि मौजूद थीं।