फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Safety will be strengthened alongside education in Kasturba schools; safety reports will be submitted.

Azamgarh News: कस्तूरबा स्कूलों में शिक्षा के साथ सुरक्षा भी होगी मजबूत, भेजेंगे सेफ्टी रिपोर्ट

Sat, 10 Oct 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Safety will be strengthened alongside education in Kasturba schools; safety reports will be submitted.
जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शिक्षा के साथ छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी। हाथरस के कस्तूरबा स्कूल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना के बाद शासन ने प्रदेश के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की सुरक्षा जांच अनिवार्य करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निर्देश जारी कर अक्तूबर माह में ही जांच रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा जांच के लिए बीएसए, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, समग्र शिक्षा, डायट प्राचार्य और आईटीआई नोडल प्राचार्य की संयुक्त टीम गठित की जाएगी। जांच के बाद मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के माध्यम से रिपोर्ट राज्य परियोजना कार्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें प्रत्येक विद्यालय की समग्र सुरक्षा स्थिति का बिंदुवार विवरण देना होगा। जांच के दौरान डिजिटल स्मार्ट क्लास रूम, आवासीय भवन, प्रत्येक कक्षा-कक्ष, रसोईघर, विद्युत वायरिंग, अग्निशमन यंत्र, निकास द्वार और परिसर की बाउंड्रीवॉल की स्थिति का आकलन किया जाएगा।
जनपद में 21 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 2100 बालिकाएं आवासीय शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। इन विद्यालयों में छात्राओं को निशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
शासन के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों की सुरक्षा जांच कराने की तैयारी शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सामने आने वाली कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

00 वर्जन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का सुरक्षा ऑडिट राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर किया जाना है। शीघ्र ही ऑडिट टीम गठित कर दी जाएगी। -राजीव कुमार पाठक, बीएसए, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed