फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Safety of children is our priority and commitment

बच्चों की सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता

Thu, 27 May 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Safety of children is our priority and commitment
महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में आंगन ट्रस्ट की मदद से शुक्रवार को मंडलवार बाल गृहों एवं जिला बाल संरक्षण इकाइयों को कोरोना से बचाव के लिए बाल गृहों में की जाने वाली बेस्ट प्रैक्टिसेज विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रथम फेज में इसमे लखनऊ तथा वाराणसी मंडल के तहत समस्त राजकीय व स्वैक्षिक संगठनों के माध्यम से संचालित बालगृहों और जिला बाल संरक्षण इकाइयों में कार्यरत स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया। निदेशक महिला कल्याण मनोज कुमार राय ने कहा कि मंडलवार यह प्रशिक्षण हमारी तैयारी को और मजबूत करेगा। बच्चों की सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है। लखनऊ मंडल के उप निदेशक सर्वेश कुमार पांडेय ने कहा कि हमारे यहां प्रतिदिन संस्थाओं में कोविड के प्रभाव की स्थिति की समीक्षा की जा रही है और अभी तक कोई भी अपरिहार्य स्थिति नहीं हुई है। वाराणसी मंडल के उपनिदेशक प्रवीण त्रिपाठी ने कहा कि मंडल स्तर पर सभी अधिकारियों के संपर्क और निर्देशन में हम संस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान यूनिसेफ से मंडलीय बाल सुरक्षा सलाहकार नीरज शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा लगातार इन बातों की समीक्षा की जा रही है की बाल गृहों में आवासित बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed