{"_id":"680150fa99fdefb4a40f75f8","slug":"sadma-marries-her-lover-raja-changes-her-name-to-rani-azamgarh-news-c-20-ali1005-955450-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सदमा ने प्रेमी राजा संग रचाई शादी, नाम बदलकर रानी रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सदमा ने प्रेमी राजा संग रचाई शादी, नाम बदलकर रानी रखा
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले की सदमा नूरी ने प्रेमी राजा बाबू प्रजापति के साथ बृहस्पतिवार को विवाह कर लिया। शादी के बाद सदमा ने अपना नाम बदलकर रानी रख लिया। दोनों का विवाह शहर के पुरानी कोतवाली स्थित शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारी व कार्यकर्ता साक्षी रहे और नवदंपती को शुभकामनाएं दीं।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के राजा बाबू विहिप से जुडे हैं। राजा बाबू प्रजापति के उनके ही मोहल्ले की सदमा नूरी से प्रेम संबंध थे। बताते हैं कि फरवरी में दोनों का प्रेम परवान चढ़ा। करीब तीन महीने बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया, लेकिन धर्म आड़े आ गया। इसके बाद राजा बाबू ने अपने संगठन से मदद मांगी।
बृहस्पतिवार को सबसे पहले दोनों ने कोर्ट में शादी की। इसके बाद शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। शादी में राजा बाबू के परिजन मौजूद थे, लेकिन सदमा के परिवार वाले शामिल नहीं हुए। नवदंपती शादी के बाद बेहद खुश नजर आए।
विज्ञापन
विहिप के प्रांत संयोजक (गोरखपुर क्षेत्र) गौरव रघुवंशी ने बताया कि राजा बाबू हमारे कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सदमा से प्रेम और शादी की इच्छा जताई थी। धर्म की अड़चन को दूर कर कोर्ट और मंदिर में उनकी शादी संपन्न कराई गई।