{"_id":"671959cc2966a81fac00a984","slug":"sachins-death-hanging-in-pm-report-police-investigating-other-facts-also-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-122333-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पीएम रिपोर्ट में सचिन की माैत हैंगिंग से, अन्य तथ्यों को भी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पीएम रिपोर्ट में सचिन की माैत हैंगिंग से, अन्य तथ्यों को भी खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर के पवई लाडपुर बाजार में कपड़े के होलसेल की दुकान में 16 अक्तूबर को सचिन का फंदे से लटकता शव मिला। दो पैनलों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट में माैत की वजह हैंगिंग बताई गई। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सरायमीर थाने में केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस अन्य तथ्यों को भी खंगालने में जुटी है। निजामाबाद के गंधुवई मैनपारपुर गांव निवासी सचिन यादव (20) सरायमीर के पवई लाडपुर स्थित कपड़े के होलसेल दुकान में काम करता था। 15 अक्तूबर सुबह वह रोज की तरह काम पर गया लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। परिजनों ने फोन किया पर फोन नहीं लगा। दुकानदार व परिजनों को लगा कि वह सरायमीर में मेला देखने गया होगा। दूसरे दिन बुधवार की सुबह वह नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। दुकानदार को फोन कर उसके बारे में पूछा। घर वालों के साथ ही दुकानदार भी कुछ लोगों के साथ सचिन की तलाश करने लगा लेकिन कुछ पता नहीं चला। उधर दुकान पर अन्य कर्मियों ने खोलकर अंदर गए तो दुकान के दूसरे तल पर सचिन का शव लटकता मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पास्टमार्टम के लिए भेजा। उधर परिजनों ने आशंका जताई कि हत्या कर फंदे पर लटकाकर आत्म हत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।
00
सरायमीर स्थित कपड़े के दुकान में फंदे से लटकता हुआ शव मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पैनल की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस मृतक के फोन की सीडीआर भी चेक कर रही है। अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कराई जा रही है।
-चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
गंधुवई गांव पहुचे खेल राज्य मंत्री
फोटो 7
फरिहा। सरायमीर के पवई लाडपुर में कपड़े की दुकान पर नौकरी कर रहे 20 वर्षीय सचिन यादव निवासी गंधुवई का दुपट्टे के सहारे जंगले से लटकता शव मिला था। बुधवार को खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव और लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव पीड़ित के घर पहुंचे। दोनों ने पीड़ित से परिजनों से मुलाकात की। हालचाल के साथ शोक संवेदना व्यक्त की। बताया कि हमें जानकारी है कि सचिन की संदिग्ध मौत हुई है। इसका पर्दाफाश करने के पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।