फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rural roads will be five meters wide

पांच मीटर चौड़ी होंगी ग्रामीण सड़कें

Tue, 16 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rural roads will be five meters wide
आजमगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के साधन बढ़े हैं। बहुत से लोग चार पहिया वाहन भी रखे हुए हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें पतली होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को पांच मीटर तक चौड़ा करने का निर्णय लिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस कार्य में दिक्कतें भी पैदा हो सकती हैं।
विज्ञापन

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की सहूलियत के लिए बड़ा निर्णय लिया है। अब दूर-दराज गांव तक जाने वाली सड़कों की न्यूनतम चौड़ाई पांच मीटर होगी। लोक निर्माण विभाग अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र तीन मीटर चौड़ाई की ही सड़कें बनाता रहा है। इस योजना के तहत जिन गांवों की आबादी 250 से अधिक होगी, उन गांवों की सड़कों को पांच मीटर तक चौड़ा करने का निर्देश दिया है। सड़कों को चौड़ा करने के साथ ही दोनों तरफ पटरी भी बनाई जाएगी। इसका मुख्य कारण यह है कि समय के साथ गांवों में भी सपन्नता आई है। जहां बहुत से लोगों ने आवागमन के लिए चार पहिया निजी वाहन रख लिया है, वहीं बहुत से लोगों ने कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर भी रखा है। सड़कों की चौड़ाई कम होने के कारण अगर कोई वाहन गुजर रहा है तो दूसरे वाहन को साइड लेने या फिर उसके बगल से गुजरने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसे देखते हुए सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है। हालांकि सरकार के इस निर्णय के अनुपालन में लोक निर्माण विभाग को कई दुश्वारियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

-----
किसानों से क्रय करनी पड़ सकती है जमीन
आजमगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी सड़कें बनी हैं विभाग द्वारा उसके लिए जमीन का क्रय नहीं किया गया है। बल्कि पूर्व में बने रास्तों पर ही किसानों की सहमति से उसे चौड़ाकर उस पर तीन मीटर सड़क और पटरी का निर्माण कर दिया गया है। अब पटरी की मरम्मत करने के लिए जब लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी किसानों के खेत से मिट्टी निकलवाने जाते हैं तो किसान मिट्टी निकालने से रोक देते हैं। ऐसे में किस तरह पांच मीटर चौड़ी सड़क बनेगी, यह कहना मुश्किल है। इस समस्या से निजात पाने के लिए किसानों से जमीन का क्रय करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ग्रामीण इलाकों में सड़कें बनाने के लिए जमीन की खरीद नहीं की गई है। बल्कि किसानों की सहमति से निर्माण किया गया है। अब जब कि किसान खेत से मिट्टी नहीं निकालने देते हैं तो वह सड़क चौड़ा करने के लिए अपनी जमीन कैसे देंगे। सरकार इस निर्देश के साथ जमीन क्रय करने की भी व्यवस्था करे तभी यह कार्य संभव है। - आरएन यादव, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed