फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rural court will soon open in Lalganj: Narendra Singh

लालगंज में जल्द खुलेगा ग्राम्य न्यायालय :नरेंद्र सिंह

Tue, 23 Feb 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rural court will soon open in Lalganj: Narendra Singh
पल्हना। ग्राम्य न्यायालय की स्थापना को लेकर आंदोलित लालगंज तहसील के अधिवक्ताओं के बीच मंगलवार को पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह पहुंचे। उन्होंने ग्राम्य न्यायालय शीघ्र खोले जाने का आश्वासन दिया। ग्राम्य न्यायालय स्थापना संघर्ष समिति के संयोजक समर बहादुर सिंह कि अध्यक्षता उक्त मांग को नरेंद्र सिंह के समक्ष रखा गया। नरेन्द्र सिंह ने कहा कि लालगंज में ग्रामीण न्यायालय कि मांग काफी पुरानी है। उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय ग्राम्य न्यायालय को लेकर काफी गम्भीर हैं। प्रदेश सरकार भी लोगों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है। लालगंज में न्यायालय खोले जाने में जो भी अड़चन होगी उसे दूर कर यथा शीघ्र न्यायालय खुलवाया जाएगा। न्यायालय के लिए सहयोग देने पर अधिवक्ताओं ने पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विन्ध्यवासिनी राय, राम सेवक यादव, इन्द्रभानु चौबे, विजय प्रकाश पाण्डेय, आत्माराम, लल्ले मिश्रा, सन्तोष कुमार सिंह, नगेन्द्र सिंह, हामिद अली, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र नाथ पाण्डेय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed