फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rupesh has been nominated as district minister, Rudra Pratap and Kamalnayan as district vice presidents

Azamgarh News: रूपेश जिलामंत्री, रुद्र प्रताप और कमलनयन जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

Mon, 11 Aug 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rupesh has been nominated as district minister, Rudra Pratap and Kamalnayan as district vice presidents
भंवरनाथ स्थित गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन संघ की बैठक जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

जिसमें जिलामंत्री और जिला उपाध्यक्ष की ओर से संगठन की सदस्यता और पद से त्यागपत्र देने के बाद प्रदेश अध्यक्ष की सहमति और जिला कार्यकारिणी से विचार-विमर्श के बाद जिलामंत्री पद पर रूपेश प्रताप सिंह हनी और जिला उपाध्यक्ष पद पर रुद्र प्रताप सिंह व कमलनयन सिंह का चयन किया गया।

जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी, कहा कि जिले में किसी भी शिक्षणेत्तर के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शिक्षकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। संचालन जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, चंदन कुमार, दिनेश सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed