फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   RS 25 thousand rewarded criminal along with five friends arrested in azamgarh they are plotting for kidnapping and murder

आजमगढ़: 25 हजार का इनामी पांच साथियों समेत गिरफ्तार, अपहरण कर हत्या की रच रहे थे साजिश

Fri, 22 Apr 2022 04:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 22 Apr 2022 04:43 PM IST
सार

आजमगढ़ पुलिस ने 25 हजार के इनामी मोनू उर्फ सारिक पुत्र मुबारक अली सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से तीन तमंचा, छह कारतूस और दो मोबाइल भी बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
RS 25 thousand rewarded criminal along with five friends arrested in azamgarh they are plotting for kidnapping and murder
पुलिस की गिरफ्त में पांचों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में पैसे वाले परिवार के लड़के का अपहरण कर हत्या की साजिश रच रहे 25 हजार के इनामी बदमाश और उसके चार साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उक्त बदमाशों ने लड़के का अपहरण कर पहले फिरौती मांगने और फिरौती के रूप में सात से आठ लाख रुपये न मिलने पर हत्या कर देने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन


वो वारदात को अंजाम देते इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पांचों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मुबारकपुर पुलिस गुरुवार रात चेकिंग कर रही थी।

विज्ञापन

आरोपियों को बात करते सुना, फिर पुलिस ने की घेराबंदी

इसी दौरान मुबारकपुर में बाइक लूट के अपराधी अपने साथियों के साथ बम्हौर गांव से गुजरे सिक्सलेन अंडरपास के पास किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस पास पहुंची और उनकी बातों को सुना तो ज्ञात हुआ कि यह शहर कोतवाली के कुंदीगढ़ मुहल्ला निवासी पैसे वाले युवक अली अंसारी उर्फ छोटे सरकार की अपहरण की साजिश रच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन तमंचा और छह कारतूस बरामद

फिरौती में सात-आठ लाख रुपये नहीं मिलने पर अली अंसारी के अपहरण की भी योजना थी। इसपर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर मौजूद पांचों युवकों को पकड़ लिया। इसमें 25 हजार का इनामी बदमाश मोनू उर्फ सारिक पुत्र मुबारकपुर अली भी शामिल है।

इसके अलावा मौके से पकड़े गए अन्य युवकों में मजा शाहजहां पुत्र अहमद शाहजहा निवासी पहाड़पुर, मो. सलीम पुत्र अतीक निवासी बदरका, मो. कैफ पुत्र नसीम निवासी फ्रेंडस कॉलोनी बदरका व अमन पुत्र नसीम शामिल है। एसपी सिटी ने बताया कि सारिक पर दर्जन भर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से तीन तमंचा, छह कारतूस, दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed