फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rs 1780 crore will be recovered from defaulting consumers of the zone

Azamgarh News: जोन के बकायेदार उपभोक्ताओं से वसूले जाएंगे 1780 करोड़ रुपये

Fri, 23 May 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rs 1780 crore will be recovered from defaulting consumers of the zone
आजमगढ़। पॉवर कारपोरेशन ने आजमगढ़ जोन के चारों सर्किल को बकायेदार उपभोक्ताओं से 1780.25 करोड़ वार्षिक वसूली का लक्ष्य दिया है। चालू वित्तीय वर्ष में जून, जुलाई और अगस्त महीने में विभाग सबसे अधिक राजस्व की वसूली करेगा। वहीं, सबसे कम फरवरी 2026 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जोन की चारों सर्किल में विभिन्न भार के 16 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। इसमें से करीब 15 प्रतिशत उपभोक्ता ही नियमित अपने बिजली बिलों का भुगतान करते हैं। अन्य उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये बकाया चल रहा है। हालांकि बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया बिल वसूली के लिए स्थानीय स्तर पर विभाग अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

बड़े बकायेदारों के बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उधर पॉवर कॉरपोेरेशन की तरफ से आजमगढ़ जोन की चारों सर्किल को वार्षिक वसूली का लक्ष्य निर्धारित कर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विभाग लक्ष्य के सापेक्ष बकायेदारों से राजस्व वसूली करने में जुट गया है। पॉवर कॉरपोरेशन ने जोन को सबसे अधिक जून में 160.04 करोड़, जुलाई में 162.71 करोड़ और अगस्त में 160.40 करोड़ बकाया वसूलने का लक्ष्य दिया है, जबकि फरवरी 2026 में सबसे कम 137.97 करोड़ के वसूली का लक्ष्य है। लक्ष्य आने के बाद विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली में जुट गए हैं।
लक्ष्य के सापेक्ष हुई 35 करोड़ की वसूली : आजमगढ़ जोन को इस मई में 153.99 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला है। 18 मई तक लक्ष्य के सापेक्ष विभाग 22.66 प्रतिशत ही राजस्व ला पाया है।

चारों सर्किलों में लगभग 35 करोड़ आया है। सबसे ज्यादा आजमगढ़ प्रथम सर्किल से 10.81 करोड़ और मऊ से 9.15 करोड़ आए हैं। इस महीने में 10 दिन और बचे हैं, ऐसे में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व वसूली हो पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed