फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   RPF constable dies after being hit by a train in Barabanki

आरपीएफ सिपाही की बाराबंकी में ट्रेन से कट कर मौत

Fri, 12 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
RPF constable dies after being hit by a train in Barabanki
थाना क्षेत्र के परासिन गांव निवासी और आरपीएफ के सिपाही की बाराबंकी में ट्रेन से कट कर मौत हो गई। वर्तमान समय में उसकी तैनाती बाराबंकी के बुढ़वल स्टेशन पर थी। मौत की सूचना मिलने पर सिपाही के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृत सिपाही शिशिर कुमार सिंह (37)पुत्र राजबहादुर सिंह मेहनाजपुर थाना के मऊ परासिन गांव का रहने वाला था। वह रेलवे पुलिस बल में बतौर आरक्षी तैनात थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी बाराबंकी जिले के बुढ़वल स्टेशन पर थी। बृहस्पतिवार की रात 11 बजे वह अवध एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग करने के बाद उतर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर ट्रेन के पावदान में फंस गया और वे गिर पड़े और मौके पर ही ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। मृतक एक पुत्र के पिता थे। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पत्नी ऋचा सिंह व मां निशा सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed