{"_id":"5efb71018ebc3e430e340928","slug":"route-jammed-due-to-vehicle-breakdown-root-divert-azamgarh-news-vns5331794189","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन खराब होने से फिर लगा जाम, रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन खराब होने से फिर लगा जाम, रूट डायवर्ट
विज्ञापन
रानी की सराय। कस्बे में मंगलवार को निजामाबाद मोड पर एक और ट्रक खराब हो गया। इससे जाम लगते देख पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया। जाम को खत्म कराने में पुलिस के पसीने छूटते रहे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि जब तक कस्बे की सड़क दुरुस्त न हो जाए वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। वहीं वाहनों का दवाब बढ़ने से निजामाबाद-रानी की सराय लिंक मार्ग पर रेलवे क्रांसिंग के पास रोड धंसनी शुरू हो गई है।
रानी की सराय कस्बा मुख्य मार्ग पर स्थित है। लोक निर्माण विभाग की लापारवाही से आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग की हालत इतनी बुरी हो गई है कि रोजाना वाहन खराब हो जा रहा है। जाम लगने से लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग मार्ग पर हल्की मिट्टी डालकर कोरम पूरा कर ले रहा है। हल्की बारिश होते ही सड़कें गड्डों में तब्दील हो जा रही हैं। मंगलवार को कस्बे के निजामाबाद मोड़ पर लोडेड ट्रक खराब हो गया। जाम को समाप्त करने में पुलिस के पसीने छूटते रहे। पुलिस ने निजामाबाद मोड़ पर रूट डायवर्ट कर दिया है। बड़े वाहन आजमगढ़ से निजामाबाद होते हुए जा रहे हैं। वहीं, निजामाबाद रानी की सराय लिंक मार्ग पर रेलवे क्रांसिंग के पास रोड धंसनी शुरू हो गई है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एसआई अनुपम जायसवाल ने बताया ने लोगों से अपील कि जब तक सड़क दुरूस्त न हो जाए, वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।