फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   robber injured in encounter arrested Two other accomplices were successful in escaping from the spot

पुलिस मुठभेड़ में शातिर लूटेरा घायल: चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोका तो कर दी फायरिंग, ऐसे जाल बिछाकर पकड़ा गया

Sat, 24 Sep 2022 12:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 24 Sep 2022 12:57 PM IST
सार

शनिवार की सुबह गंभीरपुर पुलिस मुजफ्फरपुर जीएसएल प्लांट के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया और घेराबंदी कर ली। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर देने से बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
robber injured in encounter arrested Two other accomplices were successful in escaping from the spot
मुठभेड़ में शातिर लूटेरा गोली लगने से घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दूसरी मुठभेड़ कर एक और शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पहली मुठभेड़ कंधरापुर थाना के दूधनारा के पास हुई जिसमें आदर्श मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी यादव घायल होने के बाद पकड़ लिया गया तो वहीं दूसरी मुठभेड़ शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर जीएसएल प्लांट के पास हुई। जिसमें शातिर लूटरा पुलिस की गोली से घायल होकर पकड़ लिया गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व लूट की घटना हुई थी। जिसे लेकर पुलिस महकमा लगातार चेकिंग अभियान चला कर लूटेरों की गिरफ्तारी की कवायद में जुटा था। शनिवार की सुबह गंभीरपुर पुलिस मुजफ्फरपुर जीएसएल प्लांट के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया और घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा घेराबंदी कर देने से बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि अन्य भाग निकलने में सफल रहे। पुलिस की गोली से घायल बदमाश की पहचान शिवम सोनी (21) पुत्र अमरनाथ निवासी घाटीपट्टी थाना रानी की सराय के रुप में की गई। शिवम सोनी ने तीन दिन पूर्व गंभीरपुर के रोहुआ मोड़ पर एक व्यक्ति से एक हजार रुपये व टेबलेट की लूट किया था। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed