फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   robber injured by police bullets

एक और हुई मुठभेड़: शातिर लुटेरा पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार

Mon, 26 Sep 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
robber injured by police bullets
सरायमीर। संगीन अपराधों में शामिल बदमाशों के खिलाफ मुठभेड़ जारी है। रविवार की सुबह सरायमीर पुलिस ने संजरपुर खुटहन मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पुलिया पर लूट में शामिल बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद किया गया । पूछताछ के बाद पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सरायमीर थाना पुलिस रविवार की सुबह संजरपुर रेलवे क्रासिंग के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह स्पीड बढ़ा कर भागने लगा। पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर ली। उसने पुलिस टीम को लक्ष्य कर फायर करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार बदमाश के पैर में गोली लगी। वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आलोक पांडेय निवासी चकिया थाना रानी की सराय बताया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आलोक पांडेय बाइक लूट गैंग सदस्या है। कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed