फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Roadways starts operating buses, 113 buses run

रोडवेज ने शुरू किया बसों का संचालन, 113 बसें चली

Mon, 01 Jun 2020 05:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Roadways starts operating buses, 113 buses run
रोडवेज से सामान्य यात्रियों को ले जाती बसें। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शासन की अनुमति के बाद रोडवेज प्रशासन ने सोमवार से बसों का संचालन हर रूट पर शुरू कर दिया। आजमगढ़ रीजन के सभी सात डिपो से कुल 113 बसों का संचालन किया गया। काफी कम संख्या में यात्री पहुंचे थे, जिन्हें स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग आदि के बाद ही बसों में जगह मिली।
विज्ञापन

लॉकडाउन-4 रविवार को समाप्त हो गया। सरकार ने एक जून से रोडवेज बसों के संचालन शुरु करने का निर्देश जारी किया था। इसके तहत रोडवेज प्रशासन ने रविवार की शाम को ही अपनी तैयारियां पूरी कर ली थी। पहले दिन प्रयोग होने वाली बसों को सेैनिटाइज करा दिया गया था तो वहीं सोमवार की सुबह आठ बजे से रोडवेज परिसर से हर रूट के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया। पहला दिन होने के चलते सोमवार को काफी कम संख्या में यात्री रोडवेज पर पहुंचे थे। सभी यात्रियों की बसों में चढ़ने के पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी। इसके बाद ही उन्हें बस में जगह दी जा रही थी। आरएम रोडवेज पीके तिवारी ने बताया कि आजमगढ़ रीजन के सभी सात डिपो आजमगढ़, अंबेडकर, मऊ, दोहरीघाट, बेल्थरा, बलिया व शाहगंज से कुल 113 बसों का संचालन किया गया। सभी बसे वर्तमान में सिर्फ सुबह आठ से रात आठ बजे तक ही संचालित होंगी। रात्रिकालीन सेवा अभी नहीं शुरू की गई है। बिना थर्मल स्क्रीनिंग व मास्क के किसी को भी बसों में प्रवेश नहीं दिया गया।

आजमगढ़ रोडवेज से लखनऊ जाने वाले बस में बिना मास्क के ही यात्रा करते यात्री।

आजमगढ़ रोडवेज से लखनऊ जाने वाले बस में बिना मास्क के ही यात्रा करते यात्री।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed