फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Roadways buses will run as per schedule, location of buses will be available on the app

Azamgarh News: शेड्यूल से चलेंगी रोडवेज बसें, एप पर मिलेगी बसों की लोकेशन

Sun, 03 Nov 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run as per schedule, location of buses will be available on the app
आजमगढ़। डिपो की बसों को अब नए मॉडल से संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत बसों की टाइमिंग का निर्धारण और रिशेड्यूलिंग किया जा रहा है। नई प्रक्रिया लागू होने के बाद बसें अपने नियमित समय से ही संचालित की जाएंगी। साथ ही चालक और परिचालक इसमें मनमानी नहीं कर सकेंगे। एप की मदद से यात्री बसों की लोकेशन भी जान सकेंगे।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से बसों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चलाने की तैयारी हो रही है। इसके अंतर्गत बसों के चलने का टाइम टेबल पहले तैयार किया जा रहा है। नई व्यवस्था में ट्रेनों की तरह बसों की लोकेशन मोबाइल पर एप से यात्री ले सकेंगे।
विज्ञापन

आजमगढ़ डिपो में वर्तमान में निगम की 73 और 35 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है। इन सभी बसों की टाइमिंग निर्धारण एवं ऑनलाइन करने की तेजी से प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही बसों में जीपीएस आधारित व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम भी लगाया जा रहा है। इसकी मदद से चालकों और परिचालकों की मनमानी पर रोक लगेगी। वह निर्धारित समय और रूट पर चलने में लापरवाही नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों को ऑनलाइन किया जा रहा है। ताकि बसों को ट्रैक किया जा सके। यात्री एप की मदद से मोबाइल पर लोकेशन ले सकेंगे। जल्द ही यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी। - मनोज कुमार वाजपेयी, आरएम आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed