फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Roadside soil collapsed in the rain; loaded truck overturned into the pit.

Azamgarh News: बारिश में सड़क किनारे की मिट्टी धंसी, गड्ढे में पलटा लोडेड ट्रक

Mon, 31 Aug 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Roadside soil collapsed in the rain; loaded truck overturned into the pit.
मार्टीनगंज-मुक्तिपुर मार्ग पर लसड़ा कला नेवादा पुलिया के पास पलटा ट्रक। संवाद
बरदह। मार्टीनगंज-मुक्तिपुर मार्ग पर लसड़ा कला नेवादा पुलिया के पास शनिवार रात बारिश के दौरान सड़क किनारे की मिट्टी धंसने से लोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि खलासी सुरक्षित रहा। ग्रामीणों ने चालक को ट्रक से बाहर निकाला।
विज्ञापन

तम्मरपुर निवासी सर्वेश राजभर ने बताया कि वह ट्रक पाइप लेकर मुक्तिपुर से सरायमोहन की ओर जा रहा था। पुलिया के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बारिश से कमजोर सड़क किनारे की मिट्टी अचानक धंस गई। इससे ट्रक का पहिया दब गया और ट्रक गड्ढे में पलट गया। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को बाहर निकाला। घटना में बड़ी जनहानि होने से बच गई। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन मालिक की मदद से ट्रक को सही कराया गया। चालक सुरक्षित है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed