फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Roads suffocated due to encroachment, passersby are becoming breathless

अतिक्रमण से घुटने लगा सड़कों का दम, राहगीर हो रहे बेदम

Tue, 19 Jul 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Roads suffocated due to encroachment, passersby are becoming breathless
आजमगढ़। अतिक्रमण की समस्या एक विकराल समस्या के रूप में जिले में दिखाई देने लगी है। शहर की कोई ऐसी सड़क नहीं जो अतिक्रमण की चपेट में न हो। आलम यह है कि शहर की सड़कों का अतिक्रमण के कारण दम घुट रहा है वहीं इन सड़कों पर चलने वाले राहगीर जाम की समस्या के कारण बेदम नजर आते हैं। शहर की सड़कें अतिक्रमण के कारण सिकुड़ सी गईं हैं। जिसके परिणाम स्वरूप वाहन चालकों व पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए जगह काफी संकरी हो जाती है। चाहे वह शहर का मुख्य मार्ग हो या कोई गली हर ओर अतिक्रमण किया गया है।
विज्ञापन

अतिक्रमण की चपेट में शहर का मुख्य चौक, फरासटोला, रेलवे स्टेशन मार्ग, नगर पालिका चौराहा, कोर्ट, हर्रा की चुंगी, सिविल लाइन, नरौली मार्ग व सिधारी मार्ग है जहां पर दुकानदारों ने सड़कों पर कब्जा कर लिया है, जिससे आये दिन यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। वहीं उपचुनाव के कारण नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान फिलहाल बंद पड़ा है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग पर व्यापारियों ने सड़क के किनारे बनी नालियों पर पटिया डालकर उसे अपने कब्जे में ले लिया है और दुकानों को सड़क तक सजाकर बैठे हैं। शहर की सड़कें तो चौड़ी कर दी गई लेकिन वाहनों को आने और जाने के लिए आज भी उतनी जगह मिलती है जितनी पहले मिलती थी। इसका मुख्य कारण दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण है। दुकानदारों द्वारा सामान सड़क किनारे सजा दिया जाता है। दुकान होने के कारण खरीदारी करने पहुंचे लोग भी अपना वाहन दुकान के सामने ही खड़ा कर देते हैं। जिसके कारण सड़कें संकरी हो जाती है। जिससे वाहन स्वामियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं कोई इसका विरोध करता है तो दुकानदार उससे झगड़ने को भी तैयार हो जाते हैं। शहर के मुख्य चौक, फरासटोला, रेलवे स्टेशन मार्ग, नगर पालिका चौराहा, कोर्ट, हर्रा की चुंगी, सिविल लाइन, नरौली मार्ग व सिधारी मार्ग पर दुकानदारों द्वारा सड़क पर कब्जा किया गया है। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। वहीं नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान फिलहाल बंद है। लोगों की मांग है कि अभियान को फिर से चालू किया जाए जिससे आम नागरिका को अतिक्रम की समस्या से मुक्ति मिले। एसडीएम सदर जेआर चौधरी ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव आजमगढ़ का होना था। जिसके वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। अब नगर पालिका के साथ मिलकर पुन: अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। शहर क्षेत्र की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा ताकि राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed