फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road closed by keeping fork in the street

Azamgarh News: गली में कांटा रख रास्ता किया बंद

Sun, 19 Mar 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Road closed by keeping fork in the street
शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के जूनियर हाईस्कूल खांड़ गांव में जूनियर हाईस्कूल है। जहां जाने का रास्ता नहीं है। एक गली से होकर बच्चे विद्यालय जाते हैं लेकिन इसे लेकर बराबर तनाव बना रहता है। शनिवार को गांव के एक व्यक्ति ने गली पर अपना दावा करते हुए कांटा रख दिया, जिसके कारण दो घंटे तक विद्यालय जाने वाले बच्चे वहीं खड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांटे को रास्ते से हटवाया।
विज्ञापन

रास्ते को लेकर प्रधानाध्यापक अजय कुमार राय ने कई बार अपने विभागीय अधिकारियों को सूचित भी किया है। लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते बच्चों व शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार की सुबह जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक व छात्र पहुंचे तो गली में कांटा रखा हुआ था। छत के ऊपर कुछ महिलाएं खड़ी थीं। प्रधानाध्यापक ने काफी प्रयास किया लेकिन कांटा हटाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। जिस पर शिक्षक और छात्र करीब दो घंटे से अधिक स्कूल से बाहर खड़े रहे। इस संबंध में प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ निर्भय नारायण सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचना दें। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामप्रधान को बुलाया। बड़े मान मनौव्वल के बाद स्कूल के रास्ते गली से कांटा हटाया गया। तब जाकर 11 बजे के बाद बच्चे शिक्षकों के साथ स्कूल गए, तो शिक्षण कार्य शुरू हुआ। प्रधानाध्यापक ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा बार-बार गली को लेकर तनाव पैदा किया जाता है। उन्हीं के द्वारा गली में कांटा भी रखा गया था। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल का रास्ता स्वयं बना लें यह गली हमारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed