फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road blocked with dead body, terming PM's report of death due to cold wrong

Azamgarh News: ठंड से मौत की पीएम रिपोर्ट को गलत बता शव के साथ चक्का जाम किया

Wed, 08 Jan 2025 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Road blocked with dead body, terming PM's report of death due to cold wrong
पवई। स्थानीय थाना क्षेत्र के गालिबपुर में सोमवार देर रात एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पट्टीदारों की ओर से मारपीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें ठंड से युवक की मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद बुधवार सुबह परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए शव को सड़क पर रख पवई-कलान मार्ग को जाम कर दिए। परिजनों की मांग है कि जब तक पुलिस हमे न्याय नहीं देगी तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

पवई के गालिबपुर गांव निवासी लालू (38) का उनके पट्टीदारों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। लालू की पत्नी ने बताया कि दो दिन पहले पट्टीदारों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान पट्टीदार ने लालू को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस बात को लेकर पट्टीदारों ने फिर सोमवार की रात करीब 11 बजे लालू के साथ मारपीट की। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया लेकिन घर के पास सड़क पर लालू का शव मिला। ग्रामीणों ने सूचना लालू की पत्नी को दी। सूचना मिलते ही लालू की पत्नी अपने चार बेटियों के साथ मायके से घर पहुंच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ठंड से मौत होने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लालू की पत्नी फर्जी बता रही है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सक ने उसे पांच लाख रुपये देने की बात कही। पत्नी ने कहा कि जिस जमीन का विवाद चल रहा वह जमीन उनके बच्चों के नाम से किया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर मुझे न्याय दिया जाए।
विज्ञापन

चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज
थानाध्यक्ष फूलपुर, सरायमीर, पवई और एसडीएम फूलपुर सुरेंद्र नरायण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाया और परिजनों के कहने पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर परिजनों को एफआईआर की कॉपी दी गई है। इसके बाद फिर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से संतुष्ट होकर परिजनों ने दो घंटे बाद जाम को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed