{"_id":"677e191c314e760a93096adb","slug":"road-blocked-by-placing-dead-body-saying-that-post-mortem-report-wrong-in-azamgarh-2025-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत बता शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम, मौत के बाद हत्या का लगाया था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत बता शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम, मौत के बाद हत्या का लगाया था आरोप
Wed, 08 Jan 2025 11:50 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:50 AM IST
सार
आजमगढ़ जिले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत बताकर परिजनों ने सड़क पर शव रखकर पवई-कलान मार्ग को जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पट्टीदारों द्वारा मारपीट कर युवक की हत्या की गई थी, जबकि रिपोर्ट में ठंड लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
शव रखकर परिजनों ने किया सड़क जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर में एक युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए शव को सड़क पर रख पवई-कलान मार्ग को जाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि जब तक पुलिस न्याय नहीं देगी तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या का लगाया था आरोप
युवक की मौत सोमवार को हुई थी। परिजनों ने पट्टीदारों द्वारा मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की देर शाम जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमे ठंड लगने से युवक की मौत होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी लालू (38) पुत्र ससेनु का उनके पट्टीदारों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। लालू की पत्नी ने बताया कि दो दिन पूर्व पट्टीदारों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान पट्टीदारों ने लालू को जान से मारने की धमकी दी थी। इस बात को लेकर पट्टीदारों ने फिर सोमवार की रात करीब 11 बजे लालू के साथ मारपीट की। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया।
इसके बाद घर के पास सड़क पर लालू का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लालू की पत्नी को दी। सूचना मिलते ही लालू की पत्नी अपने चार बेटियों के साथ घर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में ठंड से मौत होने की पुष्टि हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लालू की पत्नी फर्जी बता रही है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सक ने उसे पांच लाख रुपये देने की बात कही। पत्नी ने कहा कि जिस जमीन का विवाद चल रहा वह जमीन उनके बच्चों के नाम से किया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिया जाए।