फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road accident in Azamgarh Two killed in fierce collision between Scorpio and pickup 19 injured

Azamgarh: स्कॉर्पियो और पिकअप की जोरदार टक्कर में दो की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहे 19 घायल

Thu, 16 Feb 2023 09:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Feb 2023 09:40 PM IST
सार

मऊ जिले के दोहरीघाट कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात स्कॉर्पियो और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार 21 लोग घायल हो गए।  
अस्पताल में उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road accident in Azamgarh Two killed in fierce collision between Scorpio and pickup 19 injured
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के दोहरीघाट कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात स्कॉर्पियो और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार 21 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार को दौरान दो लोगों की मौत हो गई। सभी घायल आजमगढ़ जिले के रौनापार और महाराजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


महाराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी अमानी गांव में किसी की मौत हो गई थी। 16 लोग पिकअप पर सवार होकर दोहरीघाट अंतिम संस्कार में गए थे। अंतिम संस्कार के बाद पिकअप सवार वापस लौट रहे थे। वहीं रौनापार थाना के गागेपुर गांव के पांच लोग शादी की सामान लेने दोहरीघाट बड़हलगंज जा रहे थे।
विज्ञापन


दोहरीघाट कोतवाली के चिड्यूटीडांड के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार रौनापार थाना क्षेत्र के गागेपुर मठिया गांव निवासी रामशरण साहनी, गौरव, सिटू, धर्मेंद्र और सतीश और पिकअप सवार महराजगंज के अरजी अमानी गांव निवासी रामाश्रय, फूलबदन, अमन, आलोक, सनी, बुद्धसेन, सचिन, गुलशन, सूरज, जगदीश,  सूरज, अजय, दीप, सोनू, मनीष घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान रामाश्रय और फूलबदन की मौत हो गई। सूचना पर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed