{"_id":"67af88f31de7abd2660b2d93","slug":"road-accident-in-azamgarh-two-bikes-collided-two-people-died-one-person-in-critical-condition-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में हादसा : दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की माैत; दो लोगों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में हादसा : दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की माैत; दो लोगों की हालत गंभीर
Fri, 14 Feb 2025 11:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:48 PM IST
सार
Road Accident in UP : आजमगढ़ में हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर जहानागंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की माैत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Road Accident in Azamgarh : शुक्रवार की रात जहानागंज थाना क्षेत्र में दो बाइक की हुई आमने-सामने टक्कर में एक की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही एक और की मौत हो गई। जबकि एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जहानागंज थाना क्षेत्र के कोल्हूखोर पीएचसी के ठीक सामने दो बाइक में शुक्रवार की देर शाम को आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो गभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन रास्ते में ही एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों में विक्की (25) पुत्र नन्हकू निवासी प्रतापपुर कुंजी दलित बस्ती थाना जहानगंज का रहने वाला है। दूसरा मृतक लालमन राम कोल्हूखोर (35) दलित बस्ती का रहने वाला था। प्रतापपुर कुंजी के निवासी सौरभ (28) पुत्र हरिराम की हालत गंभीर बनी हुई है। उसको एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन